गणतंत्र दिवस समारोह - 26/01/2026
श्री दिगम्बर जैन महिलाश्रम विद्यालय,सागर में 77 वें गणतंत्र दिवस का आयोजन संपन्न :इस अवसर पर ध्वजारोहण श्री सुभाष चौधरी एवं श्री मुन्ना लाल जी ने किया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई।
जैन दर्शन के सुप्रसिद्ध मनीषी स्व,श्री प्रोफेसर गोकुल चंद जी वाराणसी की धर्म पत्नी श्रीमती सुनीता जैन एवं पुत्री श्रीमती रंजना जैन का महिलाश्रम समिति द्वारा सम्मान किया गया।
लायन्स क्लब सागर डायमंड द्वारा बालिकाओं को पानी की बाटल वितरित की गई। श्री अरुण सिंघई द्वारा समाधिस्थ मुनि श्री क्षमा सागर जी महाराज की स्मृति में कक्षा में प्रथम आने वाली बालिकाओं को पुरूस्कृत किया गया। इस आयोजन में महिलाश्रम समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण व नगर के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थिति दी।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्वेता जैन ने किया। आभार श्री राकेश जैन ने किया।



