श्री दिगम्बर जैन महिलाश्रम विद्यालय की धर्म-यात्रा : 18
श्री दिगम्बर जैन महिलाश्रम विद्यालय, सागर की आवासीय बालिकाओं ने भगवान् पार्श्वनाथ की समोशरण स्थली नैना गिर, नेम गिरी बंडा एवं पजनारी तीर्थ क्षेत्रों की धर्म यात्रा कर पुण्यार्जन किया।नैना गिर में मुनि श्री शाश्वत सागर जी महाराज ने सभी को संबोधन किया। श्री पार्श्वनाथ देशना स्थली, सिद्ध शिला, मुनि श्री क्षमा सागर -वीथिका, समोशरण मंदिर आदि के दर्शन किये।



