नवीन छात्रावास भवन लोकार्पण : प्रातः स्मरणीय आध्यात्मिक संत एवं उत्कृष्ट शिक्षाविद क्षुल्लक श्री 105 गणेश प्रसाद जी वर्णी महाराज की प्रेरणा एवं शुभाशीष से पल्लवित महिला एवं बालिकाओं की शैक्षिक हित सम्वर्धनी संस्था, श्री दिगंबर जैन महिलाश्रम, सागर (म. प्र.) के 86वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में परमपूज्य चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में ''दिव्य मंगल देशना'' एवं नवीन छात्रावास भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ I समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. भागचंद जी भास्कर - श्रीमती पुष्पलता जी जैन, नागपुर, विशिष्ठ अतिथि माननीय श्री जयंत जी मलैया, पूर्व वित्त मंत्री, म. प्र. शासन भोपाल थे l