22/12/2025

श्री दिगम्बर जैन महिलाश्रम विद्यालय ,सागर में आचार्य श्री विशद सागर जी महाराज ससंघ की मंगल देशना हुई। श्री सुरेश सेठ, श्री अरूण सिंघई, देवेन्द्र लुहारी, श्री मुन्ना लाल जी, एवं श्री राकेश जैन ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन किया। महिलाश्रम समिति के सदस्यों एवं शिक्षिकाओं ने मुनि संघ को शास्त्र भेंट किये।
कार्यक्रम का संचालन श्री देवेन्द्र लुहारी ने किया। मंगल देशना के पश्चात् प्रश्न मंच हुआ। विजेता बालिकाओं को पुरस्कार दिये गये।
आचार्य श्री ने बालिकाओं को सद् मार्ग का अनुशरण कर उन्नति करने हेतु प्रेरित किया ।