प्रवेश उत्सव - 01/04/2026

आज विद्यालय में "स्कूल चलें हम "कार्यक्रम के अंतर्गत प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।
बालिकाओं के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर श्री अरुण सिंघई, राजीव चौधरी, प्रोफेसर सुबोध जैन, राकेश जैन, अतुल जैन, प्राचार्य श्रीमती शकुन्तला जैन एवं सभी शिक्षिकाओं ने उपस्थिति दी। सभी बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्वेता जैन ने किया।
परीक्षा परिणाम भी घोषित हुए।